Chhattisgarh Election Results 2023: 5 पूर्व मंत्री आगे, मौजूदा 9 मंत्री पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2023 02:36 PM2023-12-03T14:36:48+5:302023-12-03T14:40:19+5:30

राज्य में जारी मतगणना के रुझानों में इनमें से पांच उम्मीदवार आगे हैं। पिछली भाजपा सरकार के पांच मंत्री जो 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। जबकि, मौजूदा 9 मंत्री अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

Chhattisgarh Results 2023 5 ex minister leads current 9 ministers lag behind | Chhattisgarh Election Results 2023: 5 पूर्व मंत्री आगे, मौजूदा 9 मंत्री पीछे

फाइल फोटो

Highlightsराज्य में जारी मतगणना के रुझानों में इनमें से भाजपा के पांच उम्मीदवार आगे हैंये सभी वो हैं, जिन्हें अपनी सीटों पर 2018 में हार मिली थीकांग्रेस सरकार में मौजूदा 9 मंत्री पीछे

Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं पर एक बार फिर भरोसा जताया था, जो पिछली सरकार में मंत्री थे और चुनाव हार गए थे। राज्य में जारी मतगणना के रुझानों में इनमें से पांच उम्मीदवार आगे हैं। पिछली भाजपा सरकार के पांच मंत्री जो 2018 का विधानसभा चुनाव हार गए थे और इस बार पार्टी ने उन्हें फिर से उम्मीदवार बनाया था, वह रुझानों में अपनी-अपनी सीटों पर आगे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग के अनुसार भैयालाल राजवाड़े (बैकुंठपुर), अमर अग्रवाल (बिलासपुर), राजेश मूणत (रायपुर शहर पश्चिम), केदार कश्यप (नारायणपुर) और दयालदास बघेल (नवागढ़) भाजपा के वे वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हैं जो 2018 विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन इस बार पार्टी ने फिर उनपर भरोसा जताया था। ये नेता कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा के दो अन्य नेता और पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे (भिलाई नगर) और महेश गागड़ा (बीजापुर) को पिछला चुनाव हारने के बावजूद इस बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया था, वे अपनी-अपनी सीट पर पीछे हैं। राज्य में भाजपा के 13 विधायकों में से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (रायपुर शहर दक्षिण), वरिष्ठ नेता पुन्नूलाल मोहिले और अजय चंद्राकर (कुरुद) अपनी-अपनी सीट से आगे हैं। 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी मतगणना के अब तक आए रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है, तथा राज्य के नौ मंत्री अपनी सीट पर पीछे हैं। राज्य में बघेल मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 13 सदस्य हैं। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राज्य में भाजपा 53 सीट पर तथा सत्ताधारी दल कांग्रेस 36 सीट पर आगे है। 

वहीं, एक सीट पर अन्य आगे हैं। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य के नौ मंत्री पीछे हैं। आंकड़ों के मुताबिक उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से भाजपा के राजेश अग्रवाल से 1623 मतों से पीछे हैं। 

वहीं अन्य मंत्रियों में आरंग से शिवकुमार डहरिया भाजपा के गुरु खुशवंत साहेब से 6077 मतों से, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भाजपा के ललित चंद्राकर से 4674 मतों से, सीतापुर से अमरजीत भगत भाजपा के रामकुमार टोप्पो से 3969 मतों से, कोरबा से जयसिंह अग्रवाल भाजपा के लखनलाल देवांगन से 9522 मतों से, साजा से रविंद्र चौबे भाजपा के ईश्वर साहू से 964 मतों से, कवर्धा से मोहम्मद अकबर भाजपा के विजय शर्मा से 12092 मतों से और कोंडागांव से मोहन मरकाम भाजपा की लता उसेंडी से 66 मतों से पीछे चल रहे हैं। 

चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से भाजपा के विजय बघेल से 2470 मतों से आगे हैं। वहीं मंत्री उमेश पटेल खरसिया सीट से भाजपा के महेश साहू से 7384 मतों से, कोंटा से कवासी लखमा सीपीआई के मनीष कुंजाम से 504 मतों से तथा डौंडी लोहारा से अनिला भेड़िया भाजपा के देवलाल ठाकुर से 8083 मतों से आगे हैं।

आंकड़ों के मुताबिक सक्ती सीट से विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत भाजपा के खिलावन साहू से 1919 मतों से तथा चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज भाजपा के विनायक गोयल से 5579 मतों से पीछे हैं।

Web Title: Chhattisgarh Results 2023 5 ex minister leads current 9 ministers lag behind

छत्तीसगढ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे