लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh assembly polls 2023: 90 विधानसभा सीट और 90 प्रत्याशी घोषित, बीजेपी ने 33 ओबीसी, 30 अनुसूचित जनजाति और 10 अनुसूचित जाति को दिया टिकट, देखें सभी प्रत्याशियों की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2023 16:05 IST

Chhattisgarh assembly polls 2023: भाजपा ने राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देसात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है।मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चारों सीटें अनारक्षित श्रेणी की हैं तथा सभी सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है।

Chhattisgarh assembly polls 2023: छत्तीसगढ़ के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए शेष चार सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इन चार सीटों में से एक पर मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दी है। भाजपा ने इसके साथ ही राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

राज्य में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। चारों सीटें अनारक्षित श्रेणी की हैं तथा सभी सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने बेलतरा सीट से मौजूदा विधायक रजनीश सिंह का टिकट काट दिया है। वहां से युवा चेहरे सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा गया है।

राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य शुक्ला (40) भाजपा की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राज्य सह-प्रभारी हैं। पार्टी ने अंबिकापुर सीट पर राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। अग्रवाल भाजपा की सरगुजा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं। अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री और निवर्तमान विधायक टीएस सिंहदेव कांग्रेस के उम्मीदवार हैं।

पेशे से व्यवसायी अग्रवाल 2018 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। दो अन्य उम्मीदवार धनीराम धीवर (कसडोल सीट) और दीपेश साहू (बेमेतरा) भी नए चेहरे हैं। राज्य में भाजपा के मीडिया संयुक्त प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के 90 उम्मीदवारों में से 33 ओबीसी से, 30 अनुसूचित जनजाति से तथा 10 अनुसूचित जाति से हैं।

पार्टी ने इस बार 13 मौजूदा विधायकों में से दो को टिकट नहीं दिया है। राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः पांच और दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के फिलहाल 71 विधायक हैं। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक पार्टी ने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। वहीं भाजपा सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023BJPविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसरमन सिंहभूपेश बघेलविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय