लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति सहित चार समितियों का गठन किया, देखें लिस्ट में किसका-किसका नाम शामिल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 11, 2023 15:54 IST

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देकई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।कुमारी सैलजा को सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है।

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में सरकार बचाने की पूरी कवायद शुरू कर दी है। भाजपा ने प्रत्याशियों की घोषणा कई दिन पहले कर दी है। कांग्रेस ने संगठन में पेंच कसना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए समितियों के गठन को मंजूरी दे दी। 

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को कोर कमेटी और चुनाव अभियान समिति सहित चार समितियों का गठन किया जिनमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कोर कमेटी, चुनाव अभियान समिति, संचार समिति और प्रोटोकॉल समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस महासचिव और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को सात सदस्यीय कोर कमेटी का संयोजक बनाया गया है। कोर कमेटी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, प्रदेश सरकार में मंत्री ताम्रध्वज साहू और शिव कुमार डहरिया शामिल हैं। महंत को 74 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बघेल, सिंहदेव, बैज और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को इस समिति में स्थान दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रवींद्र चौबे की अध्यक्षता में 15 सदस्यीय संचार समिति और अमरजीत भगत की अध्यक्षता में 25 सदस्यीय प्रोटोकॉल समिति का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावविधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गेभूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय