लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "रमन सिंह फर्जी बयान दे रहे हैं, भाजपा की 15 सीट भी नहीं आएगी", भूपेश बघेल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 23, 2023 14:21 IST

छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा सूबे की '55 सीटें' जीतने का दावा किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि यह उनका दिया हुआ केवल एक फर्जी बयान है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर हमला करते हुए एक बार फिर साधा भाजपा पर निशानापूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दावा किया था कि भाजपा इस चुनाव में 55 सीटें जीत रही हैभूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा 15 सीट भी नहीं जीतेगी, रमन सिंह फर्जी बयान दे रहे हैं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा सूबे की '55 सीटें' जीतने का दावा किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम बघेल ने कहा कि यह उनका दिया हुआ केवल एक फर्जी बयान है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा नेता रमन सिंह की टिप्पणी पर हमला करते हुए कहा, "जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह अपने पूरी बुलंदी पर थे, उस वक्त भी भाजपा 52 सीटों से आगे नहीं बढ़ी थी। पता नहीं कैसे वे अब 55 सीटें जीतने का दावा कैसे कर रहे हैं?जब नतीजे आएंगे तो सबको पता चल जाएगा कि भाजपा 15 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।"

मालूम हो कि बीते 7 नवंबर को छत्तिसगढ़ चुनाव में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा था कि 3 दिसंबर को नतीजे आने के बाद भाजपा राज्य में पूर्ण बहुत की सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा था, "सूबे में पहले चरण का चुनाव हो चुका है, जिसमें 12 सीटें बस्तर की और 8 सीटें राजनांदगांव की हैं। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से बीजेपी कम से कम 14 सीटें जीत रही है।"

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूबे के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव भी छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की जीत को लेकर मजबूत दावा पेश कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा, "कांग्रेस राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। मतदान प्रतिशत अच्छा है। औसत मतदान प्रतिशत लगभग 72-73 प्रतिशत हो सकता है। कांग्रेस द्वारा किए गए काम का जनता में सीधा असर हुआ है। इस कारण से कांग्रेस जीत रही है।"

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ, जिसमें 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को और 90 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ।

साल 2003 से 2018 के बीच लगातार राज्य में शासन करने वाली भाजपा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को बदलना चाहती है। मैदान में प्रमुख उम्मीदवारों में भूपेश बघेल, राज्य विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हैं।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023भूपेश बघेलरमन सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

छत्तीसगढ अधिक खबरें

छत्तीसगढ'पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान': मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढChhattisgarh: 5 नवम्बर को नवा रायपुर में दिखेगी वायुसेना की शौर्यगाथा, रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

छत्तीसगढ'लघु वनोपजों से आत्मनिर्भरता की राह', मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तय किया हरित विकास का रोडमैप

छत्तीसगढChhattisgarh: 'अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास' — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढहमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय