लाइव न्यूज़ :

जोमैटो के सह-संस्थापक, मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने इस्तीफा दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2023 21:15 IST

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के शुरूआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के लिए मूल प्रौद्योगिकी प्रणाली का निर्माण किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दियाउनके इस्तीफे पर जोमैटो ने कहा, कंपनी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अमूल्य रहा हैहालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी

नयी दिल्ली: खाना ऑर्डर करने का ऑनलाइन मंच जोमैटो लिमिटेड के सह-संस्थापक और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी गुंजन पाटीदार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पाटीदार जोमैटो के शुरूआती कुछ कर्मचारियों में शामिल थे और उन्होंने कंपनी के लिए मूल प्रौद्योगिकी प्रणाली का निर्माण किया था। 

पाटीदार के इस्तीफे पर जोमैटो ने क्या कहा

जोमैटो ने कहा, ‘‘कंपनी को आगे बढ़ाने में उनका योगदान अमूल्य रहा है।’’ हालांकि, कंपनी ने उनके इस्तीफे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दी। पिछले साल नवंबर में कंपनी के एक और सह-संस्थापक, मोहित गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। गुप्ता साढ़े चार साल पहले ज़ोमैटो में शामिल हुए थे। उन्हें 2020 में कंपनी के खाद्य वितरण व्यवसाय के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) पद से पदोन्नति देकर सह-संस्थापक बनाया गया था।

आपको बता दें कि जोमैटो ने पिछले साल कुछ शीर्ष स्तर के निकास देखे थे, जिनमें राहुल गंजू, जो नई पहल के प्रमुख थे, और सिद्धार्थ झावर, पूर्व उपाध्यक्ष और इंटरसिटी के प्रमुख, और सह-संस्थापक गौरव गुप्ता शामिल थे।

(कॉपी एजेंसी) 

टॅग्स :जोमैटोशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?