लाइव न्यूज़ :

जीरोधा के उपयोगकर्ताओं को तकनीकी खराबी का करना पड़ा सामना

By भाषा | Updated: November 17, 2021 22:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के उपयोगकर्ताओं को बुधवार को ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर तकनीकी खराबी की वजह से कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ा।

इसके बाद जीरोधा को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ग्राहकों के गुस्सा झेलना पड़ा। एक उपयोगकर्ता ने ट्वीट किया, ‘‘जीरोधा डाउन, कीमत अपडेट नहीं हो रही है।’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘जीरोधा कारोबार के व्यस्त समय में काम नहीं कर रहा है। कीमतें अटक गई हैं।’’

एक अन्य शिकायतकर्ता ने जीरोधा की वजह से हजारों रुपये का नुकसान होने की बात कही। उसने ट्वीट में कहा, ‘‘जीरोधा के कारण मुझे ओएनजीसी में 80,000 रुपये का नुकसान हुआ। जीरोधा ऐप अटक गया। मैंने इंट्राडे के लिए अपनी होल्डिंग बेच दी और शेयर पांच मिनट में 65 से 82 तक चला गया और फिर 62 पर आ गया। मैं अपनी पोजिशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जीरोधा के चलते मेरा शेयर बिक गया।’’

इससे पहले 18 अक्टूबर को जीरोधा और पेटीएम मनी सहित कई ब्रोकरेज हाउसों के निवेशकों को सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीडीएसएल) से संबंधित ‘‘एक समस्या’’ के कारण कारोबार में कठिनाई का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब