लाइव न्यूज़ :

यामाहा ने एफजेड 25 बाइक श्रृंखला के दाम 19,300 रुपये तक घटाए

By भाषा | Updated: June 1, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जून प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी, यामाहा मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में अपनी एफजेडएस 25 और एफजेड 25 बाइक की शोरूम कीमतों में तत्काल प्रभाव से कटौती की है। इन मॉडलों की लागत में कमी आने की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है। एफजेडएस 25 और एफजेड 25 बाइक की कीमतों में क्रमश: 19,300 रुपये और 18,800 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) की कमी की गई है।

यामाहा मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने अब एफजेडएस 25 और एफजेड 25 बाइक की कीमत क्रमश: 1,39,300 रुपये और 1,34,800 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी है।

पहले इन मॉडलों की कीमत क्रमश: 1,58,600 रुपये और 1,53,600 रुपये थी।

जापान की इस प्रमुख दोपहिया वाहन कंपनी ने कहा, ‘‘पिछले दिनों, लागत में वृद्धि हुई थी, जिसके कारण हमारे उत्पादों की शोरूम कीमतों में वृद्धि हुई थी जो विशेष रूप से एफजेड 25 श्रृंखला में हुई। हमारी टीम अंततः इन एफजेड 25 सीरीज की लागतों को कम करने में कामयाब रही है और एक जिम्मेदार निर्माता होने के नाते हम अपने ग्राहकों को इसका लाभ पहुंचाना चाहते हैं।’’

इस कदम के साथ, कंपनी का लक्ष्य एफजेड 25 रेंज को अधिक पहुंच योग्य बनाकर संभावित ग्राहकों तक पहुंचना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें