लाइव न्यूज़ :

कोविड की वैक्सीन, औषधि के पेटेंट में ढील पर डब्ल्यूटीओ का फैसला जल्द आने की उम्मीद: वाणिज्य सचिव

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई भारत ने उम्मीद जतायी है कि कोविड19 की वैक्सीन और दवाओं के विनिर्माण का लाइसेंस खुला करने के लिए विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में बौद्धिक संपदा के व्यापार संबंधी पहलुओं पर समझौते (ट्रिप्स) में ढील की मांग वाले उसके और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव पर जल्द ही फैसला आ जाएगा।

गौरतलब है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अक्टूबर 2020 में कोविड-19 संक्रमण के इलाज, उसकी रोकथाम के संदर्भ में प्रौद्योगिकी के उपयोग को लेकर डब्ल्यूटीओ के सभी सदस्य देशों को ट्रिप्स समझौते के कुछ प्रावधानों से छूट दिए जाने का एक प्रस्ताव रखा है।

ट्रिप्स समझौता जनवरी 1995 में लागू हुआ था। यह कॉपीराइट, औद्योगिक डिजाइन, अघोषित सूचना या व्यापार संबंधी गोपनीय जानकारी की सुरक्षा जैसे बौद्धिक संपदा अधिकारों को लेकर किया गया बहुपक्षीय समझौता है।

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने कहा कि प्रस्ताव को कई देशों का समर्थन मिला है।

उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे उम्मीद है कि डब्ल्यूटीओ में जल्द ही कोई फैसला आ जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इसे लेकर जल्द ही कोई नतीजा मिलेगा।"

वधावन ने कहा कि इस कदम से कोविड-19 से लड़ने के लिए टीके और दूसरे आवश्यक उत्पादों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें