लाइव न्यूज़ :

दुनिया को भारत-अमेरिका के बीच महागठबंधन की जरूरत, कलाकार और विचारों का आदान प्रदान करें

By भाषा | Updated: July 12, 2019 15:04 IST

मास्टरकार्ड के सीईओ को अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर वैश्विक उत्कृष्ठता पुरस्कार 2019 दिया गया।

Open in App

मास्टरकार्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और अध्यक्ष अजय बंगा ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक भागीदारी ‘महागठबंधन’ है जिसकी दुनिया को जरूरत है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो महान लोकतांत्रिक देशों के बीच प्रगाढ़ रिश्ता विश्व में बदलाव ला सकता है।अमेरिका-भारत रणनीतिक और भागीदारी मंच के दूसरे ‘लीडरशिप’ शिखर सम्मेलन में बंगा ने कहा कि मैं वास्तव में दुनिया में ऐसा समय देखना चाहता हूं कि जब दो महान लोकतांत्रिक देश सभी स्तरों.. सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से एक दूसरे से जुड़े।उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि न केवल भारतीय छात्र अमेरिका में पढ़े बल्कि और अमेरिकी छात्र भारत में पढ़ने के लिये जाये...और डाक्टर और नौकरशाह और कलाकार विचारों का आदान प्रदान करे और एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करते हुए मुक्त होकर काम करें।’’इस मौके पर मास्टरकार्ड के सीईओ को अमेरिका और भारत के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में योगदान को लेकर वैश्विक उत्कृष्ठता पुरस्कार 2019 दिया गया। बंगा ने कहा, ‘‘...भारत-अमेरिका की भागीदारी महागठबंधन है। यह महागठबंधन दुनिया में बदलाव ला सकता है।’’

टॅग्स :अमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित