विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयारः रिपोर्ट

By भाषा | Published: May 30, 2022 04:25 PM2022-05-30T16:25:02+5:302022-05-30T16:38:49+5:30

विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया कि विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि जारी कर सकता है।

World Bank ready to give $700 million to Sri Lanka: Report | विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयारः रिपोर्ट

विश्व बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर देने के लिए तैयारः रिपोर्ट

Highlightsविश्व बैंक श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने के लिए 70 करोड़ डॉलर की राशि दे सकता हैविश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात में यह बात कही विश्व बैंक श्रीलंका में पहले से स्वीकृत परियोजनाओं की राशि को पुनर्नियोजित करके जारी करेगा

कोलंबो: विश्व बैंक ने गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की राशि जारी करने की मंशा जताई है। मौजूदा कर्जों को ही नए मद में आवंटित करने से श्रीलंका को फौरी राहत मिलने की उम्मीद है।

समाचार वेबसाइट ‘कोलंबो गजट’ में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जीएल पेइरिस से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक पहले से स्वीकृत परियोजनाओं की राशि पुनर्नियोजित कर जारी करेगा।

विदेश मंत्रालय के हवाले से प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, कांडा ने पेइरिस को आश्वासन दिया है कि विश्व बैंक इस बारे में एशियाई विकास बैंक (एडीबी), एशियाई अवसरंचना निवेश बैंक (एआईआईबी) एवं संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के साथ मिलकर काम करेगा।

इस दौरान श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कांडा से यह मांग की कि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से दीर्घकालिक मदद नहीं मिलने तक विश्व बैंक से मदद मुहैया कराई जाए।

इस पर कांडा ने कहा कि आने वाले महीनों में श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। विदेशी मुद्रा के गहरे संकट और उच्च मुद्रास्फीति के दौर से गुजर रहे श्रीलंका ने आईएमएफ से राहत पैकेज देने का अनुरोध किया हुआ है। आईएमएफ ने भी इस दिशा में सकारात्मक संकेत दिए हैं।

मालूम हो कि साल 1948 में मिली आजादी के बाद से श्रीलंका सबसे भयानक आर्थिक मंदी से गुजर रहा है। हालात इतने खराब है कि देश में खाने पीने के सामान, जरूरी दवाईयों और डीजल-पेट्रोल की भारी किल्लत हो गई है। श्रीलंका की जनता इसके लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद छोडने के लिए लगातार आंदोलन कर रही है।

वहीं भारत अपने पड़ोसी मुल्क को इस आपदा से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और दवाईयों और भोजन सहित जरूरी सामानों के साथ कई तरह की मानवीय सहायता भेज रहा है।   

Web Title: World Bank ready to give $700 million to Sri Lanka: Report

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे