लाइव न्यूज़ :

चाय बोर्ड उद्योग में काम कर रहे कामगारों के लिये कल्याणकारी योजना पर कर रहा काम

By भाषा | Updated: February 10, 2021 23:35 IST

Open in App

कोलकाता, 10 फरवरी भारतीय चाय बोर्ड ने बुधवार को कहा कि वह उद्योग के कर्मचारियों के लिये विशेष कल्याणकारी योजना पर काम कर रहा है। बजट में असम और पश्चिम बंगाल में चाय बगानों में काम करने वाले श्रमिकों के कल्याण के लिये 1,000 करोड़ रुपये आबंटित किये जाने के प्रस्ताव के बाद बोर्ड यह कदम उठा रहा है।

बोर्ड ने कहा कि वह योजना के क्रियान्वयन के लिये उसे केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय को सौंपेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा था कि सरकार दोनों राज्यों के चाय बगानों में काम करने वाले कामगारों खासकर महिलाओं और उनके बच्चों के लिये 1,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराएगी।

बोर्ड के बयान के अनुसार योजना स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़ी होगी।

बयान में कहा गया है कि असम और पश्चिम बंगाल में चाय उद्योग में करीब 6.23 लाख महिलाएं काम करती हैं। देश में कुल चाय उत्पादन में इन दोनों राज्यों की हिस्सेदारी करीब 81 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान