लाइव न्यूज़ :

ट्रंप के बिना ट्विटर के शेयरों में गिरावट, दूसरी टेक कंपनियों के शेयर भी टूटे

By भाषा | Updated: January 12, 2021 12:11 IST

Open in App

वाशिंगटन, 12 जनवरी (एपी) अमेरिका में कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा हिंसा के चलते सोमवार को सोशल मीडिया और दूसरी टेक कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट हुई।

इस घटना के बाद ट्वीटर ने ट्रंप के ट्विटर खाते, जिसके 8.9 करोड़ फॉलोवर हैं, को स्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया। इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 6.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

ट्विटर ने आशंका जताई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति आगे भी हिंसा भड़का सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि वह निकट भविष्य में अपना प्लेटफार्म तैयार करेंगे और चुप नहीं रहेंगे।

टेक कंपनियों और खासतौर से सोशल मीडिया कंपनियों पर यह जोखिम भी बढ़ रहा है कि पिछले सप्ताह की घटना के बाद अमेरिकी संसद उन पर शिकंजा कस सकती है।

कैपिटल बिल्डिंग पर हुए हमले की कुछ चर्चा सोशल मीडिया पर हुई थी और इसकी योजना बनाई गई। ऐसे में ट्विटर और फेसबुक जैसी कंपनियों को दी गई कानूनी सुरक्षा पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है।

फेसबुक, जिसने ट्रंप के खाते को 20 जनवरी को और शायद अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया था, के शेयर में भी सोमवार को चार प्रतिशत की गिरावट हुई।

सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के मुख्यालय के बाहर विरोध हुआ, हालांकि इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया, क्योंकि अधिकारी और कर्मचारी लगभग एक साल से घर से काम कर रहे हैं।

एपल, अमेजन, अल्फाबेट के शेयर भी सोमवार को दो प्रतिशत से अधिक गिरे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस