लाइव न्यूज़ :

क्लाउड कंप्यूटर सेवा क्षेत्र में अपनी क्षमताओं के विस्तार पर एक अरब डॉलर खर्च करेगी विप्रो

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:10 IST

Open in App

बेंगलूरु, 20 जुलाई भारतीय सॉफ्टवेयर सेवा कंपनी विप्रो लि. ने मंगलवार को ग्राहकों को क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए ‘विप्रो फुलस्ट्राइड क्लाउड सर्विसेज’ नाम की पहल की घोषणा की।

कंपनी ने इस क्षेत्र में तीन साल में एक अरब डॉलर (करीब 75 अरब रुपये) के निवेश की प्रतिबद्धता व्यक्ति की है।

विप्रो के एक बयान में कहा गया है कि क्लाउड कंप्यूटिंग क्षेत्र में अवसर बढ़ रहे है। इसे देखते हुए इस क्षेत्र में कंपनी की संपूर्ण क्षमता को जोड़कर विप्रो फुलस्ट्राइड क्लाउड सर्विसेज शुरू की गयी है। इसके माध्यम से ग्राहकों को ऐसी सेवाएं और प्रतिभाएं सुलभ करायी जाएंगी, ताकि क्लाउड़ अपनाने की उनकी यात्रा अधिक सुसंगत हो।

इसके लिए कंपनी ने क्लाउड प्रौद्योगिकी, क्षमता और अधिग्रहण और भागीदारी पर तीन साल में एक अरब डॉलर का निवेश करने की योजना बनायी है। कंपनी ने कहा है कि इस समय उसके क्लाउड कारोबार में 79,000 से अधिक पेशेवर जुड़े है। कंपनी के पास 10,000 से अधिक ऐसे लोग है जिन्हें प्रमुख क्लाउड सेवा प्रदाताओं से प्रमाण पत्र प्राप्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव