लाइव न्यूज़ :

विप्रो का 9,500 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम पूरा

By भाषा | Updated: January 16, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जनवरी सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्ग्ज कंपनी विप्रो का 9,500 करोड़ रुपये का शेयर पुनर्खरीद कार्यक्रम पूरा हो गया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत अजीम प्रेमजी से संबद्ध इकाइयों ने 9,156 करोड़ रुपये के 22.89 करोड़ शेयर बेचे।

पुनर्खरीद कार्यक्रम के तहत 400 रुपये प्रति इक्विटी शेयर मूल्य पर कुल 23.75 करोड़ शेयर वापस खरीदे गए। पुनर्खरीद पर कंपनी ने कुल 9,500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

पुनर्खरीद कार्यक्रम 29 दिसंबर, 2020 को खुलकर 11 जनवरी, 2021 को बंद हुआ।

सूचना में कहा गया है कि जहां अजीम प्रेमजी ट्रस्ट ने 19.87 करोड़ शेयर वापस किए, वहीं हाशम ट्रेडर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले अजीम हाशम प्रेमजी पार्टनर ने एक करोड़ और अजीम प्रेमजी परमार्थ पहल ने 51.82 लाख शेयर वापस किए।

पुनर्खरीद पूरी होने के बाद कंपनी में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 73.04 प्रतिशत है। शेष 26.96 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य के पास है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें