लाइव न्यूज़ :

नेपाल में और जलविद्युत परियोजनाएं स्थापित करने के लिए इच्छुक : एसजेवीएन

By भाषा | Updated: July 10, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जुलाई सरकारी कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (एसजेवीएन) के सीएमडी एन एल शर्मा ने शनिवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी कंपनी नेपाल में और जलविद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की इच्छुक है।

भारत और हिमाचल प्रदेश सरकार के संयुक्त उपक्रम एसजेवीएन ने एक बयान में कहा कि कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एन. एल. शर्मा ने नेपाल के तीन दिवसीय दौरे के दौरान ओली से शनिवार को मुलाकात की।

कंपनी ने कहा, ‘‘अपनी यात्रा के दौरान शर्मा ने नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और उप प्रधानमंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल से काठमांडू में आज मुलाकात की। उन्होंने अरुण बेसिन और नेपाल में अन्य स्थानों पर और जल विद्युत परियोजनाओं के विकास के लिए प्रधानमंत्री से एसजेवीएन पर विचार करने का अनुरोध किया।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेपाली समकक्ष ओली ने 900 मेगावाट क्षमता वाली निर्माणाधीन अरुण-तीन जलविद्युत संयंत्र की आधारशिला संयुक्त रूप से नेपाल के तुमलिंग्टार क्षेत्र में रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट