लाइव न्यूज़ :

सरकार जो भी जिम्मेदारी दे, उसका निर्वहन करने को तैयार: आईआईएफसीएल के प्रबंध निदेशक

By भाषा | Updated: February 28, 2021 15:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 फरवरी इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईआईएफसीएल) के प्रबंध निदेशक पी आर जयशंकर ने कहा है कि कंपनी सरकार द्वारा दी गयी किसी भी जिम्मेदारी को संभालने के लिये तैयार है।

यह टिप्पणी विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) के प्रस्तावित गठन की चर्चा के बीच की गयी है।

इस महीने की शुरुआत में संसद में पेश बजट में 111 लाख करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (एनआईपी) को वित्तपोषित करने के लिये 20,000 करोड़ रुपये की प्रारंभिक पूंजी के साथ एक विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) स्थापित करने का प्रस्ताव किया गया है।

जयशंकर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘आईआईएफसीएल बुनियादी ढांचा विकास के वित्तपोषण के लिये भारत सरकार के एक नीति संस्थान और वित्तीय संस्थान के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है। बजट में बुनियादी ढांचे को अगले स्तर तक ले जाने के लिये एक ठोस आधार तैयार किया गया है।’’

जहां तक ​​बुनियादी संरचना के वित्तपोषण का सवाल है, उन्होंने कहा, ‘‘आईआईएफसीएल इस तरीके से काम कर रही है कि विकास वित्तपोषण की जरूरतें ज्यादा केंद्रित तरीके से पूरी हो सकें।’’

इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड ने 10,000 करोड़ रुपये की चुकता पूंजी के साथ जनवरी 2021 तक लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी है। यह कुल 10.8 लाख करोड़ रुपये के 620 से अधिक परियोजनाओं के लिये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें