लाइव न्यूज़ :

भारत एवं यूएई के बीच उड़ान संख्या बढ़ाने के बारे में विमानन मंत्रालय से बात करूंगा : गोयल

By भाषा | Updated: October 3, 2021 00:18 IST

Open in App

दुबई, दो अक्टूबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि वह भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच उड़ान संख्या बढ़ाने के बारे में नागर विमानन मंत्रालय से बातचीत करेंगे क्योंकि दोनों देशों में इसकी भारी मांग है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘एयर बबल’ के तहत उड़ान बढ़ाए जाने की संभावना है।

यह मुद्दा शनिवार को यहां निवेश संबंधी भारत-यूएई उच्च स्तरीय संयुक्त कार्य बल की नौंवी बैठक में उठा। बैठक की सह अध्यक्षता अबू धाबी के अमीरात की कार्यकारी परिषद के सदस्य हामेद बिन जायेद अल नाहयन और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने की।

बैठक के बाद गोयल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने उस एयर बबल के तहत उड़ानें बढ़ाने का मुद्दा उठाया जिसे हम वर्तमान में संचालित कर रहे हैं। मुझे यह जानकारी दी गयी कि सभी उड़ानें दोनों तरफ से पूरी क्षमता के साथ परिचालित हो रही हैं।’’

एयर बबल समझौता दो देशों के बीच उड़ानों के परिचालन के लिए एक अस्थायी व्यवस्था है।

गोयल ने कहा, ‘‘ जब मैं वापस जाऊंगा तो मैं निश्चित रूप से यह मुद्दा उठाऊंगा।’’

यद्यपि उन्होंने यह भी कहा कि द्विपक्षीय वायु परिवहन प्रबंधों को बढ़ाने के लिए लंबी अवधि में कुछ मुद्दों को लेकर दोनों देशों को बैठक कर समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए दोनों देशों के नागर विमानन मंत्रालयों को और गहराई से विचार विमर्श करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग