लाइव न्यूज़ :

सीसीआई के सामने अमेजन के विरोधाभास, गलत बयानी को उजागर करेंगे: एफआरएल स्वतंत्र निदेशक

By भाषा | Updated: November 11, 2021 15:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के स्वतंत्र निदेशक रवींद्र धारीवाल ने कहा कि कंपनी के स्वतंत्र निदेशक सूचनाएं जमा कर रहे हैं और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के सामने अमेजन के विरोधाभास और गलत बयानी के विवरण का खुलासा करेंगे।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा कि स्वतंत्र निदेशक अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा सीसीआई के सामने पेश "हर अभ्यावेदन की गहराई से" समीक्षा करते हुए सभी सूचनाएं एक साथ “जमा” कर रहे हैं और यह साबित करेंगे कि किस तरह से उसका "इरादा विरोधाभास से भरा हुआ है"

धारीवाल ने कहा, “हम सीसीआई को बताएंगे कि उन्होंने क्या बताया था और आंतरिक दस्तावेज किस बात की ओर इशारा कर रहे हैं। हम उनके विरोधाभास और गलत बयानी का विवरण उजागर करने जा रहे हैं। हम पूरी दुनिया को अमेजन का असली चेहरा दिखाने जा रहे हैं।"

अमेजन ने नवंबर 2019 में एफआरएल में हिस्सेदारी रखने वाली कंपनी फ्यूचर कूपन्स प्राइवेट लि. (एफसीपीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। सीसीआई ने अमेजन को हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।

बाद में एफआरएल ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को अपना खुदरा और दूसरा परिचालन बेचने के लिए सौदा कर लिया। अमेजन ने इसे सौदे को चुनौती दी है और अब फ्यूचर एवं अमेजन के बीच कानूनी विवाद चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब