लाइव न्यूज़ :

स्पेक्ट्रम क्षमता का दोहन करेंगे, 5जी के बेहतर इस्तेमाल पर होगा जोर: दूरसंचार सचिव

By भाषा | Updated: December 15, 2020 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर दूरसंचार विभाग ने कहा है कि वह स्पेक्ट्रम क्षमता का दोहन करने और 5जी प्रौद्योगिकी के सार्थक ऐप्लिकेशंस के लिए संभावनाओं पर गौर कर रहा है।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की भागीदारी शिखर बैठक-2020 को मंगलवार को संबोधित करते हुए दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश ने कहा कि सरकार जल्द ही देश में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण के लिए एक प्रोत्साहन योजना लाएगी। इसमें सरकार देश में अधिक मूल्यवर्धन पर ध्यान केंद्रित करेगी।

प्रकाश ने कहा, ‘‘हम स्पेक्ट्रम क्षमता का दोहन करेंगे और सभी अड़चनों को दूर करेंगे और साथ ही स्पेक्ट्रम के साथ क्या नया किया जा सकता है, इसकी संभावनायें भी तलाशेंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार वायरलाइन, इंटरनेट-लीज्ड लाइन, फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) और एफटीटीएक्स कनेक्शनों को बढ़ावा देना चाहती है।

प्रकाश ने कहा, ‘‘5जी के लिए हम सार्थक ऐप्लिकेशंस लाना चाहते है। ये ऐप सिर्फ मोबाइल ब्रॉडबैंड का ही विस्तार नहीं करेंगे, बल्कि इनसे कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, जन सुरक्षा, यातायात प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।’’

सरकार ने पहले 2020 में 5जी सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन वह इससे चूक गई। दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि विभाग अंतरिक्ष विभाग और रक्षा मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहा है और उसे उम्मीद है कि स्पेक्ट्रम से संबंधित मुद्दों का जल्द हल निकल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?