लाइव न्यूज़ :

थोक महंगाई जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत, खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े

By भाषा | Updated: August 14, 2020 14:48 IST

थोक कीमतों पर आधारित महंगाई की दर जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत रही और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

Open in App
ठळक मुद्देथोक कीमतों पर आधारित महंगाई की दर जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत रही और इस दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। खाद्य वस्तुओं की महंगाई जुलाई के दौरान 4.08 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा जून में 2.04 प्रतिशत था।

नई दिल्ली: थोक कीमतों पर आधारित महंगाई की दर जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत रही और इस दौरान खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) मद्रास्फीति जून में नकारात्मक 1.81 प्रतिशत थी, जबकि मई और अप्रैल में यह क्रमश: नकारात्मक 3.37 प्रतिशत और नकारात्मक 1.57 प्रतिशत थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘मासिक डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर जुलाई, 2020 में नकारात्मक 0.58 (अनंतिम) प्रतिशत रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 1.17 प्रतिशत थी।’’ खाद्य वस्तुओं की महंगाई जुलाई के दौरान 4.08 प्रतिशत थी। यह आंकड़ा जून में 2.04 प्रतिशत था।

हालांकि, जुलाई में ईंधन और बिजली की मुद्रास्फीति घटकर 9.84 प्रतिशत रह गई, जो इससे पिछले महीने में 13.60 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति जुलाई में 0.51 प्रतिशत थी, जो जून में 0.08 प्रतिशत थी। आरबीआई ने पिछले सप्ताह अपनी नीतिगत समीक्षा में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखते हुए कहा था कि मुद्रास्फीति का जोखिम बना हुआ है। केंद्रीय बैंक का अनुमान है कि अक्टूबर-मार्च की अवधि में खुदरा मुद्रास्फीति कुछ नरम पड़ेगी। 

टॅग्स :मुद्रास्फीतिदिल्लीइकॉनोमीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित