लाइव न्यूज़ :

कर में बढ़ोतरी की योजना पर व्हाइट हाउस, कारोबारी समूहों की अलग-अलग राय

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:14 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 सितंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए कर में बढ़ोतरी करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने सहयोगियों को भी समझाने की कोशिश की है। हालांकि, कारोबारी समूह उनकी योजना से अलग राय रखते हैं।

राष्ट्रपति ने राजस्व में 3,000 अरब डॉलर से अधिक की वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। मुख्य रूप से कंपनियों और देश के सबसे अमीर परिवारों के लिए उच्च करों के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा अमीरों को इसके दायरे में लाने का लक्ष्य है। हालांकि, कई सांसदों ने अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित असर को लेकर संदेह जताया है।

व्हाइट हाउस की उप-संचार निदेशक केट बर्नर ने कहा, ‘‘उन्हें (लोगों को) समझ में नहीं आता कि कंपनियां विदेशों में मुनाफा क्यों जमा कर सकती हैं और कर के तौर पर कोई पैसा नहीं दे सकती हैं। उन्हें समझ में नहीं आता कि हेज फंड प्रबंधक कम कर का भुगतान क्यों करता है।’’

राष्ट्रपति बाइडन ने अपने बजट प्रस्ताव में कर योजना को रेखांकित किया था। हालांकि, वेस्ट वर्जीनिया के सीनेटर जो मैनचिन सहित कुछ डेमोक्रेटिक सांसद खर्च की राशि और करों को बढ़ाने पर पहले ही आपत्ति जता चुके हैं।

मैनचिन ने कॉरपोरेट कर की दर को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने के सरकार के प्रस्ताव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप दुनिया में एक नेता और दुनिया की महाशक्ति बनने जा रहे हैं, तो आपके पास कर को लेकर प्रतिस्पर्धी दर होने चाहिए।’’

रिटेल इंडस्ट्री लीडर्स एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के नेताओं से कॉरपोरेट टैक्स की दरें नहीं बढ़ाने का आग्रह किया। इस एसोसिएशन के सदस्यों में टारगेट, बेस्ट बाय और अन्य प्रमुख रिटेलर्स शामिल हैं। व्यापार समूह की उपाध्यक्ष मेलिसा मर्डॉक ने कहा, ‘‘हम इस मुद्दे पर सदस्यों को जागरूक करने और यह सुनिश्चित करने के लिए काफी बैठकें कर रहे हैं कि वे समझें कि कैसे दर में वृद्धि खुदरा क्षेत्र को नुकसान पहुंचाएगी। कंपनियों के योगदान के महत्व के बारे में भी बताया जा रहा है।’’

अमेरिकी तेल और गैस उद्योग का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे बड़ा व्यापार समूह अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान, मीथेन उत्सर्जन पर प्रस्तावित शुल्क को वापस लेने की पैरवी कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल