लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गेहूं खरीद पूरे जोरों पर, अभी तक 15.8 टन की ख्की गई: एफसीआई

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में गेहूं खरीद का काम चालू नहीं होने के दावे को 'बेबुनियाद' करार देते हुए दिया कि केन्द्र सरकार के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि खरीद केन्द्र पूरी तरह काम कर रहे हैं और अब तक किसानों से सीधे तौर पर 15.8 टन गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की गई है।

आम तौर पर, दिल्ली में तीन केंद्रों- मायापुरी, नरेला और एपीएमसी नजफगढ़ मंडी से गेहूं की खरीद की जाती है। पिछले साल यहां किसानों से 27.6 टन गेहूं खरीदा गया था।

गेहूं एक प्रमुख रबी (सर्दियों में बोई जाने वाली) फसल है। इसके कटाई का काम मार्च के अंत से शुरू होता है, लेकिन इस काम में अप्रैल से गति आती है। गेहूं की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है।

एफसीआई दिल्ली के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यह दिल्ली सरकार का आधारहीन आरोप है कि खरीद केंद्र चालू नहीं हैं। राज्य सरकार ने गेहूं खरीद केंद्र खोलने का अनुरोध किया था। हमने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और एक अप्रैल से सभी तीन केंद्रों को चालू कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि पहले ही 15.8 टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है और किसानों को भुगतान किया जा चुका है।

शुरुआत में, विपणन वर्ष 2021-22 (अप्रैल-मार्च) के लिए गेहूं खरीद लक्ष्य 1,000 टन रखा गया था, लेकिन बाद में इसे केंद्र सरकार के निर्देश पर 50,000 टन तक बढ़ा दिया गया था।

उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए बोरों की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

बुधवार को, दिल्ली के कृषि मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि एफसीआई का दिल्ली में पहले से ही खरीद केन्द्र स्थापित किये जाने का दावा, झूठा है।

राय ने कहा कि राज्य सरकार ने नरेला और नजफगढ़ अनाज मंडियों में काउंटर स्थापित करने के लिए एफसीआई से अनुरोध किया था। जिसके बारे में, ‘‘एफसीआई ने उत्तर दिया, काउंटरों की स्थापना की गई है और खरीद एक अप्रैल से शुरू हुई है। हालांकि, ये दावे झूठे हैं।’’

दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार, फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) में दिल्ली का कुल गेहूं उत्पादन 83,000 टन होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें