लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप ग्राहकों को बातचीत बैकअप के लिये एंड-टू-एंड कूटलेखन का विकल्प देगा

By भाषा | Updated: September 11, 2021 00:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 सितंबर व्हाट्सएप ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने उपयोगकर्ताओं को एंड-टू-एंड कूटलेखन के तहत बातचीत का बैकअप रखने की सुविधा देगा। इस कदम से केवल उपयोगकर्ता ही अपनी बातचीत के रिकार्ड को देख सकेंगे और किसी तीसरे की वहां तकपहुंच नहीं होगी।

एंड-टू-एंड कूटलेखन से दरअसल यह सुनिश्चित किया जाता है कि संदेश और कॉल सिर्फ़ बात करने वालों के बीच में रहे और कोई भी अन्य पक्ष उन्हें पढ़, सुन और देख न पाए।

व्हाट्सएप पर यह सुविधा एप्पल के आईओएस और एंड्राइड फोन पर आने वाले हफ़्तों में उपलब्ध हो जायेगी। व्हाट्सएप के वैश्विक स्तर पर दो अरब उपयोगकर्ता है।

भारत व्हाट्सएप इस्तेमाल करने के मामले में फेसबुक द्वारा खरीदी गई कंपनी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। इस साल की शुरुआत में सरकार द्वारा बताये गए आंकड़ों के अनुसार कंपनी के देश में 53 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।

यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि वर्तमान में व्हाट्सएप एनरोइड मोबााइल फोन में बैकअप रखने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करता है और बैकअप एंड-टू-एंड कूटलेखन भी नहीं होते है, जिससे कोई दूसरा इन्हें हासिल कर सकता है।

इस चुनौती को हल करने के लिए व्हाट्सएप एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो बैकअप को एंड-टू-एंड कूटलेखन कर देगा।

फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि व्हाट्सएप में गोपनीयता और सुरक्षा की एक और परत जोड़ी जा रही है, जिसमें बैकअप के लिए एंड-टू-एंड कूटलेखन विकल्प है, जिसे लोग गूगल ड्राइव या आईक्लाउड में जमा करना चुनते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू