लाइव न्यूज़ :

क्षमता विस्तार पर 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी वेल्सपन फ्लोरिंग

By भाषा | Updated: December 13, 2020 10:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वेल्सपन समूह की इकाई वेल्सपन फ्लोरिंग अपनी क्षमता विस्तार पर 200 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी कुछ साल साल हैदराबाद में संयंत्र में 1,150 करोड़ रुपये के निवेश के साथ फ्लोरिंग खंड में उतरी थी। वैश्विक बाजारों में भी कंपनी के उत्पादों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है, विशेषरूप में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में चीन के खिलाफ धारणा के मद्देनजर यह स्थिति बनी है।

वेल्सपन फ्लोरिंग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ)-अंतरराष्ट्रीय कारोबार मुकेश सवलानी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम अतिरिक्त निवेश कर रहे हैं। विशेषरूप से हम हार्ड फ्लोरिंग में विस्तार कर रहे हैं। यह अब से लेकर अगले साल जून तक होगा। हार्ड फ्लोरिंग में अभी हमारी क्षमता 30 लाख वर्गमीटर की है। हम इसे बढ़ाकर 1.2 करोड़ वर्गमीटर करेंगे।’’

विस्तार पर निवेश के बारे में पूछे जाने पर सवलानी ने कहा, ‘‘हार्ड फ्लोरिंग के लिए अतिरिक्त निवेश 200 करोड़ रुपये होगा। साथ ही सॉफ्ट फ्लोरिंग के लिए भी निवेश होगा। इसके लिए हम अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं।’’

कोरोना वायरस महामारी के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘अब चीजें अच्छी दिख रही हैं। जैसे ही हम आगे बढ़ने को तैयार हुए, कोविड-19 महामारी आ गई। हालांकि, अब हम इसे पीछे छोड़ चुके हैं। निश्चित रूप से अब चीजें अच्छी दिख रही हैं। हमारी अंतरराष्ट्रीय और भारतीय बाजार दोनों जगह निगाह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?