लाइव न्यूज़ :

राजस्थान और आंध्र के बाद कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की कटौती 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 14:44 IST

सूबे के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर कम करने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने ये बात कलाबुर्गी में कही है। 

Open in App

बेंगलुरु, 17 सितंबरः लगातार बढ़े रहे पेट्रोल और डीजल के दामों की वजह से आमजन की जेब खाली होती जा रही है। इसी बीच कर्नाटक सरकार ने फिलहाला थोड़ी राहत जरूर दी है। सूबे की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर रुपये प्रति लीटर कीमत कम कर दी है।  

सूबे के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर कम करने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने ये बात कलाबुर्गी में कही है। इससे पहले राजस्थान की वसुधंरा राजे सरकारपेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए कदम उठा चुकी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर लगे वैट में चार प्रतिशत की कटौती की थी। इसके चलते यहां पेट्रोल में 2.50 रुपये की कमी आई। 

इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने तेल पर लगे वैट को कम करने की घोषणा की थी। इस कमी के बाद आंध्र प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम में 2-2 रुपए की कटौती हुई।

आपको बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को भी बढ़ोतरी देखी गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 82.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 6 पैसे बढ़कर 73.78 रुपये प्रति लीट पर पहुंच गया है।   

इससे पहले रविवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे का इजाफा हुआ था, वहीं, डीजल 18 पैसे बढ़ा था। और शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल में 22 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां 16 जून 2017 के बाद नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा करती हैं और रोजाना सुबह 6 बजे के बाद नई कीमतें लागू होती हैं।

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीपेट्रोल का भावडीजल का भावकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो