लाइव न्यूज़ :

सूरत रेलवे स्टेशनः ट्रेन में चढ़ने के लिए 1.5 किमी तक लंबी कतार, दिवाली और छठ पर 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां, 2,400 से अधिक चक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 19, 2025 21:00 IST

त्योहारी सीजन के लिए लगभग 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां अधिसूचित की हैं, जो यात्रियों को ले जाने के लिए 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई विशेष टेन चलाई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। 40 जोड़ी त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं।

सूरतः गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से अभूतपूर्व भीड़ देखी जा रही है, क्योंकि इस शहर में काम करने वाले अधिकांश लोग दिवाली और छठ से पहले अपने गृहनगर जा रहे हैं। त्योहारों के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने कई विशेष टेन चलाई हैं। पश्चिम रेलवे ने रविवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने त्योहारी सीजन के लिए लगभग 75 जोड़ी विशेष रेलगाड़ियां अधिसूचित की हैं, जो यात्रियों को ले जाने के लिए 2,400 से अधिक चक्कर लगा रही हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे के जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं। सूरत रेलवे स्टेशन पर लोगों को 1.5 किलोमीटर तक लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं।’’

उन्होंने बताया कि उधना और सूरत से लगभग 40 जोड़ी त्योहार विशेष रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। पश्चिम रेलवे ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ रविवार को छह नियमित ट्रेन के अलावा, छह अनारक्षित विशेष ट्रेन सहित 15 विशेष ट्रेन चलाई जा रही हैं।

इसके अलावा उधना से जयनगर के लिए तीन अनारक्षित विशेष ट्रेन भी अधिसूचित की गई हैं।’’ विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को सूरत/उधना से विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से 22,800 से अधिक यात्री रवाना हुए जबकि रविवार दोपहर तक सूरत या उधना से 20,000 से अधिक लोग ट्रेन में सवार हुए।

टॅग्स :दिवालीछठ पूजाबिहारउत्तर प्रदेशSurat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?