लाइव न्यूज़ :

ऐसी शिक्षा चाहते हैं जो करियर बनाने में सहायक हो?, 97 प्रतिशत भारतीय छात्र ने अध्ययन में किया खुलासा, विदेश में अध्ययन करने के लिए रोजगार, कार्य अनुभव और कौशल आवश्यक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2025 16:44 IST

रिपोर्ट के अनुसार, 97 प्रतिशत भारतीय छात्रों का कहना है कि विदेश में अध्ययन के लिए स्थान चुनते समय रोजगार के लिए आवश्यक अर्हता, कार्य अनुभव और कौशल आवश्यक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय छात्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा से जो अपेक्षाएं रखते हैं।ज़बरदस्त बदलाव आया है और यह कक्षा में मिलने वाली शिक्षा से कहीं आगे तक जाता है। शैक्षिक अनुभव के मुख्य अंग के रूप में सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं।

नई दिल्लीः लंदन स्थित एक विश्वविद्यालय के नए अध्ययन से पता चला है कि 97 प्रतिशत भारतीय छात्र ऐसी शिक्षा चाहते हैं जो उन्हें करियर बनाने में मदद करे तथा उनका मानना ​​है कि विदेश में अध्ययन करने के लिए रोजगार, कार्य अनुभव और कौशल आवश्यक हैं। सिटी सेंट जॉर्ज, लंदन विश्वविद्यालय द्वारा कराये गए तथा अर्लिंग्टन रिसर्च द्वारा किये गए अध्ययन में पाया गया है कि भारत के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का मूल्य व्याख्यानों और पाठ्यपुस्तकों से कहीं अधिक है। 'विदेश में अध्ययन का महत्व' रिपोर्ट के अनुसार, 97 प्रतिशत भारतीय छात्रों का कहना है कि विदेश में अध्ययन के लिए स्थान चुनते समय रोजगार के लिए आवश्यक अर्हता, कार्य अनुभव और कौशल आवश्यक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "भारतीय छात्र अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा से जो अपेक्षाएं रखते हैं।

उनमें एक ज़बरदस्त बदलाव आया है और यह कक्षा में मिलने वाली शिक्षा से कहीं आगे तक जाता है। सर्वेक्षण में शामिल सभी देशों में भारतीय छात्र व्यावहारिक शिक्षा, तकनीकी कौशल और पेशेवर व्यवहार को अपने शैक्षिक अनुभव के मुख्य अंग के रूप में सबसे ज़्यादा महत्व देते हैं।"

सिटी सेंट जॉर्ज, यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में रोजगार संबंधी विभाग की निदेशक जेम्मा केन्यन के अनुसार, भारतीय छात्र इस बात पर अधिक ध्यान दे रहे हैं कि शिक्षा क्या प्रदान करे। केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि कौशल, आत्मविश्वास और नेटवर्क जो वास्तविक करियर की सफलता की ओर ले जाएं।

केन्यन ने कहा, "यह अध्ययन इस बात को रेखांकित करता है कि विश्वविद्यालयों के लिए ऐसे कार्यक्रम तैयार करना कितना महत्वपूर्ण है, जो अकादमिक उत्कृष्टता को व्यावहारिक अनुभव के साथ जोड़ते हों।" दुनियाभर में 56 प्रतिशत छात्रों ने रोजगार के अवसरों को अपने शीर्ष तीन निर्णय कारकों में शामिल किया।

यह आंकड़ा 87 प्रतिशत तक बढ़ जाता है, जब सिर्फ सबसे महत्वपूर्ण कारकों पर ध्यान दिया जाता है। छात्रों और अभिभावकों सहित 3,000 प्रतिभागियों के बीच किए गए वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार, सभी सर्वेक्षणों में भारतीय छात्र व्यावहारिक शिक्षा और नौकरी के अवसर पर सबसे अधिक जोर देते हैं।

टॅग्स :एजुकेशननौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी