लाइव न्यूज़ :

वालमार्ट की 2027 तक भारत से 10 अरब डॉलर का निर्यात करने की योजना

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर वैश्विक खुदरा कंपनी वालमार्ट की योजना 2027 तक देश से अपना निर्यात तीन गुना बढ़ाकर प्रतिवर्ष 10 अरब डॉलर करने की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने एक बयान में कहा इसके लिए वह खानपान, दवा, उपभोक्ता उत्पाद, स्वास्थ्य उत्पाद, परिधान, गृहसज्जा, इत्यादि श्रेणी में निर्यात का विस्तार करेगी। इन क्षेत्र में निर्यात को बढ़ावा देने से नए आपूर्तिकर्ताओं के लिए अवसर पैदा होंगे।

कंपनी ने कहा कि उसकी नयी प्रतिबद्धता ‘‘2027 तक भारत में बने 10 अरब डॉलर मूल्य के सामानों का हर साल निर्यात करना है।’’ कंपनी की इस प्रतिबद्धता से भारत में सूक्ष्‍म, लघु और मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी इसके लिए ‘फ्लिपकार्ट समर्थ’ तथा ‘वॉलमार्ट वृद्धि’ आपूर्तिकर्ता विकास कार्यक्रम के माध्यम से प्रयास करती रहेगी।

इस बारे में वालमार्ट इंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी डग मैकमिलन ने कहा, ''दुनियाभर के ग्राहकों और समुदायों के लिए मूल्यवर्द्धन करने वाली अंतरराष्ट्रीय खुदरा कंपनी के तौर पर वॉलमार्ट जानती है कि वैश्विक खुदरा क्ष्ज्ञेत्र की सफलता में स्‍थानीय उद्यमियों एवं विनिर्माताओं भूमिका कितनी अहम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यकीन है कि भारतीय आपूर्तिकर्ता वालमार्ट द्वारा वैश्विक स्‍तर पर उपलब्‍ध कराए जाने वाले अवसरों के चलते अपने व्‍यवसाय में विस्‍तार कर सकते हैं।''

मैकमिलन ने कहा, ''आने वाले वर्षों में अपने सालाना भारतीय निर्यात में तेजी लाकर, हम भारत में विनिर्माण पहल को समर्थन देकर ज्‍यादा से ज्‍यादा स्‍थानीय कारोबारों को अंतरराष्‍ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर दिलाते हुए, भारत में नई नौकरियां पैदा करने और समृद्धि लाने की राह भी खोलेंगे। वालमार्ट दुनियाभर में इसी तरीके से भारत में निर्मित उच्च गुणवत्ता के उत्‍पादों को लाखों ग्राहकों के लिए उपलब्‍ध कराता है।''

वालमार्ट भारत से पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से स्‍थानीय उत्‍पादों का निर्यात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

विश्वट्रंप के युद्धविराम ऐलान के चंद घंटों बाद ईरान का पलटवार, होर्मुज में कंटेनर जहाज पर की गोलीबारी

क्राइम अलर्टआंखों पर पट्टी बांधकर पहले किया प्रपोज, जिंदा जलाकर बनाई वीडियो, बेंगलुरु मर्डर केस में आरोपी महिला का चौंकाने वाला खुलासा

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट