लाइव न्यूज़ :

वॉलमार्ट ने आगरा ने नया वृद्धि ई-इंस्टिट्यूट शुरू किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी वॉलमार्ट ने बृहस्पतिवार को आगरा में एक नया वृद्धि ई-इंस्‍टिट्यूट शुरू किया।कंपनी का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश में छोटे व्यवसाय ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों मसलन फ्लिपकार्ट मार्केटप्‍लेस या वॉलमार्ट की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ सकते हैं।

कंपनी ने कहा है कि एमएसएमई इकाइयों को आधुनिक व्यापार का लाभ उठाने का विशिष्ट प्रशिक्षण प्रदान करने वाले नए ई-इंस्‍टिट्यूट के साथ वॉलमार्ट अपने आपूर्तिकर्ता नेटवर्क का विस्तार और सशक्तीकरण कर रही है और पूरे भारत में 50,000 सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है।

वॉलमार्ट ने बयान में कहा कि उसका 2027 तक भारत से अपना निर्यात तीन गुना बढ़कार 10 अरब डॉलर करने का लक्ष्य है। बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, ''हमारे एमएसएमई उच्च गुणवत्ता वाली विविध वस्तुओं को उपलब्ध करवाने के लिए भारत व विदेशों में जाने जाते हैं। यह कार्यक्रम न केवल 'मेक इन इंडिया' को प्रोत्साहित करेगा बल्कि इससे हमारे 'एक जिला, एक उत्पाद' कार्यक्रम को भी बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें