लाइव न्यूज़ :

"भारत से 2027 तक सालाना 10 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात कर पाएगी वॉलमार्ट", बोले सीईओ डग मैकमिलन

By भाषा | Updated: May 11, 2023 07:53 IST

वॉलमार्ट इंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि “वॉलमार्ट भारत के लिए प्रतिबद्ध है और हम यहां लंबी अवधि के लिए हैं। हम भारतीय आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों के बारे में उत्साहित हैं जो दुनियाभर में हमारे ग्राहकों और सदस्यों के लिए गुणवत्तापूर्ण, किफायती और टिकाऊ उत्पाद बनाते हैं।”

Open in App
ठळक मुद्देवॉलमार्ट इंक के सीईओ डग मैकमिलन ने भारतीय व्यवसायों के लिए अवसरों को विस्तार करने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि "भारत से 2027 तक सालाना 10 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात कर पाएगी वॉलमार्ट।"डग ने आगे कहा है कि हमें गर्व है कि हमारा व्यवसाय.... भारत की प्रगति को गति दे सकता है।

नई दिल्ली: खुदरा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट ने बुधवार को कहा कि भारत में आपूर्तिकर्ताओं का विशिष्ट पारिस्थितिकी तंत्र कंपनी को देश से 2027 तक 10 अरब डॉलर का सालाना वस्तु निर्यात का लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। 

वॉलमार्ट इंक के सीईओ ने क्या कहा है

वॉलमार्ट इंक के अध्यक्ष व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डग मैकमिलन ने भारतीय समुदायों के साथ साझेदारी को मजबूत करने, भारतीय व्यवसायों के लिए अवसरों का विस्तार करने और भारत से दुनिया के खुदरा क्षेत्र के लिए परिवर्तनकारी और अभिनव समाधानों को बढ़ावा देने की योजना की दोबारा पुष्टि की है। 

भारतीय आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों के बारे में क्या बोले सीईओ

एक बयान के अनुसार, भारत में आपूर्तिकर्ताओं का अनूठा पारिस्थितिकी तंत्र 2027 तक भारत से सालाना 10 अरब डॉलर का सामान निर्यात करने के वॉलमार्ट के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा। उन्होंने बयान में कहा, “वॉलमार्ट भारत के लिए प्रतिबद्ध है और हम यहां लंबी अवधि के लिए हैं। हम भारतीय आपूर्तिकर्ताओं और भागीदारों के बारे में उत्साहित हैं जो दुनियाभर में हमारे ग्राहकों और सदस्यों के लिए गुणवत्तापूर्ण, किफायती और टिकाऊ उत्पाद बनाते हैं।” 

हमारा व्यवसाय.... भारत के प्रगति को देता है गति- डग मैकमिलन 

इस पर बोलते हुए डग मैकमिलन ने आगे कहा है कि “हमें गर्व है कि हमारा व्यवसाय रोजगार पैदा कर, समुदायों को मजबूत कर और विनिर्माण के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में भारत की प्रगति को गति देकर उसके विकास का समर्थन कर सकता है।” 

टॅग्स :बिजनेसभारतइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना