लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन ने ताइगुन पेश किया, मध्यम आकार के एसयूवी बाजार में 10% हिस्सेदारी पर नजर

By भाषा | Updated: September 23, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 सितंबर जर्मनी की प्रमुख ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन (वीडब्ल्यू) ने अपने नये मॉडल ताइगुन को बृहस्पतिवार को बाजार में उतारा। कंपनी अगले साल तक भारत में तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के स्पोर्टस यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) खंड में करीब 10 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने हुंदई क्रेटा और किया सेल्टॉस को टक्कर देने के लिए ताइगुन को बाजार में उतारा है, जिसकी शुरुआती कीमत 10.49 से 17.49 लाख रुपये के बीच है।

फॉक्सवैगन (वीडब्ल्यू) की भारत 2.0 परियोजना के तहत ताइगुन उसका पहला उत्पाद है। वीडब्ल्यू समूह ने भारत 2.0 परियोजना के माध्यम से समूह की फर्म स्कोडा ऑटो के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक भारतीय यात्री वाहनों के बाजार में पांच प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

ताइगुन के पेशकश के मौके पर टिप्पणी करते हुए, फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा कि भारत में मध्यम आकार का एसयूवी खंड, लगभग चार लाख इकाइयों की कुल वार्षिक बिक्री के साथ एक विशाल, बढ़ता हुआ खंड है।

गुप्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘लेकिन अगर आप इसे बहुत निष्पक्ष रूप से देखते हैं, तो ग्राहक के लिए विकल्प सीमित हैं। यहां इस समय दो कंपनियों का प्रभुत्व है। ऐसे में मेरा मानना ​​​​है कि ताइगुन निश्चित रूप से ग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य की पेशकश करेगा और इस खंड को आगे बढ़ायेगा।’’

अपने नए मॉडल से कंपनी की अपेक्षाओं के बारे में पूछने पर गुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य भारत के मध्यम आकार के एसयूवी खंड में कम से कम 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव