लाइव न्यूज़ :

फॉक्सवैगन ने भारत में पोलो का स्वचालित संस्करण पेश किया, कीमत 8.51 लाख रुपये

By भाषा | Updated: June 3, 2021 13:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने गुरुवार को अपनी प्रीमियम गाड़ी पोलो का एक नया स्वचालित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि पोलो कम्फर्टलाइन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ एक लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन के साथ आता है और इसमें 17.7 सेमी ब्लॉपंक्ट म्यूजिक सिस्टम के साथ ऑटोमैटिक एयर-कंडीशनिंग की सुविधा है।

फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया के ब्रांड निदेशक आशीष गुप्ता ने कहा, ‘‘पोलो इस खंड में एक मजबूत दावेदार बना हुआ है, और इस घोषणा के माध्यम से हमारी कोशिश ग्राहकों के साथ लगातार जुड़ाव बनाए रखने की है।’’

कंपनी ने कहा कि ग्राहक उसकी वेबसाइट के जरिए पोलो की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं और अपने नजदीकी डीलरशिप पर भी जा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब