लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया को दिसंबर तिमाही में हुआ 6 हजार, 438 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

By भाषा | Updated: February 13, 2020 20:31 IST

वोडाफोन आइडिया कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रविंदर टक्कर ने कहा, ‘‘हम एजीआर बकाये में राहत तथा अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सरकार के साथ संपर्क में हैं। पुनर्विचार याचिका रद्द होने के बाद हमने उच्चतम न्यायालय में आदेश में सुधार को लेकर याचिका दायर की है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। साल भर पहले की समान तिमाही में कंपनी को 5,004.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया को चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 6,438.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। साल भर पहले की समान तिमाही में कंपनी को 5,004.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि आलोच्य तिमाही के दौरान उसकी कुल आय साल भर पहले के 11,982.8 करोड़ रुपये से पांच प्रतिशत कम होकर 11,380.5 करोड़ रुपये पर आ गयी।कंपनी ने कहा कि इस दौरान कर्ज के एवज में किया जाने वाला भुगतान करीब 30 प्रतिशत बढ़कर 3,722.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी द्वारा मूल्य-ह्रास का प्रावधान 23 प्रतिशत बढ़कर 5,877.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को सितंबर तिमाही में समायोजित विधायी बकाया (एजीआर) का प्रावधान करने के कारण 50,922 करोड़ रुपये का भारी-भरकम घाटा हुआ था।कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) रविंदर टक्कर ने कहा, ‘‘हम एजीआर बकाये में राहत तथा अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सरकार के साथ संपर्क में हैं। पुनर्विचार याचिका रद्द होने के बाद हमने उच्चतम न्यायालय में आदेश में सुधार को लेकर याचिका दायर की है।’’उन्होंने कहा कि कंपनी 4जी कवरेज, मुख्य बाजारों में क्षमता विस्तार तथा तीव्र नेटवर्क एकीकरण पर ध्यान बनाये हुए है। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्व पर कई तिमाहियों के लगातार दबाव के बाद सितंबर तिमाही से इसमें सुधार हो रहा है। यह सुधार शुल्क में वृद्धि से पहले का है। दिसंबर में शुल्क में की गयी वृद्धि से राजस्व में आने वाले समय में और सुधार होगा। हम नये वित्त वर्ष की पहली तिमाही में प्रदर्शन का अपना लक्ष्य पाने की राह पर हैं।’’ 

टॅग्स :वोडाफ़ोनआईडियाबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

विश्वभारत-यूएस ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मार्को रुबियो से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई वार्ता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू