लाइव न्यूज़ :

वोडा आइडिया ने दूरसंचार विभाग को सात सर्किलों के लिए ब्याज सहित लाइसेंस शुल्क का भुगतान किया

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल) ने दूरसंचार विभाग को सात सर्किलों के लिए लाइसेंस शुल्क का ब्याज सहित पूरा भुगतान कर दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दूरसंचार विभाग ने इन सर्किलों के लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने पर कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

दूरसंचार विभाग की ओर से सात अप्रैल की तारीख का नोटिस मिलने के बाद वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि 25 मार्च को जो भुगतान नहीं किया गया है, उसका भुगतान 15 अप्रैल को मय ब्याज किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग को ब्याज के साथ पूरा भुगतान कर दिया गया है। इस बारे में वोडाफोन आइडिया को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला।

इससे पहले इसी महीने दूरसंचार विभाग ने बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए बिहार, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश (पूर्व), ओडिशा के अलावा राष्ट्रीय लंबी दूरी के लाइसेंस शुल्क का भुगतान नहीं करने को लेकर नोटिस जारी किया था।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड ने 12 अप्रैल को एक नियामकीय सूचना में कहा था कि वह दूरसंचार विभाग को कारण बताओ नोटिस पर उपयुक्त स्पष्टीकरण भेजेगी।

आमतौर पर प्रत्येक तिमाही के लिये लाइसेंस शुल्क का भुगतान तिमाही समाप्त होने के अगले माह की 15 तारीख तक किया जाता है लेकिन चौथी तिमाही के लिये भुगतान 25 मार्च तक करना होता है। लेकिन लाइसेंस में यह भुगतान ब्याज सहित 15 अप्रैल तक करने की भी अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब