लाइव न्यूज़ :

वीएलसीसी को आईपीओ लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सौंदर्य एवं देखभाल संबंधी उत्पाद बनाने वाली घरेलू कंपनी वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड को आईपीओ लाने के लिये बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। बाजार सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार कंपनी अपना आरंभिक सार्वजानिक निर्गम (आईपी) दिसंबर के अंत तक ला सकती है।

कंपनी की विवरण पुस्तिका (आरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किये जायेंगे और प्रवर्तकों और मौजूदा शेयरधारकों के 89.22 लाख इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश के तहत रखे जाएंगे।

प्रवर्तक मुकेश लूथरा 18.83 लाख, ओआईएच मॉरीशस लिमिटेड 18.97 लाख और लियोन इंटरनेशनल द्वारा 52.42 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे।

वर्तमान में वंदना लूथरा और मुकेश लूथरा की कंपनी में क्रमश: 44.35 फीसदी और 24.37 फीसदी हिस्सेदारी है। वही लियोन इंटरनेशनल की 13.65 और ओआईएच मॉरीशस की 5.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी अपने आईपीओ के तहत जुटाए जाने वाली राशि का इस्तेमाल देश और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र में वीएलसीसी वेलनेस क्लीनिक स्थापित करने के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी राशि का उपयोग देश में वीएलसीसी इंस्टीट्यूट स्थापित करने में भी करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू