लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली की पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार पारी देखने के लिए रूक गई थी दिवाली की शॉपिंग! UPI लेन-देन में दिखी भारी गिरावट

By विनीत कुमार | Updated: October 25, 2022 11:10 IST

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की धमाकेदार पारी का असर ऑनलाइन शॉपिंग और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर भी नजर आया। सामने आये डाटा के अनुसार कोहली जब मैच में सर्वश्रेष्ठ लय में थे तो यूपीआई लेन-देन एक तरह से पूरी तरह रूक गया था।

Open in App

नई दिल्ली: दिवाली से एक दिन पहले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के मुकाबले में विराट कोहली छा गए। उन्होंने ऐसी दमदार पारी खेली जिसका जिक्र अगले कई सालों तक क्रिकेट की दुनिया में होता रहेगा। दिलचस्प बात ये कि कोहली की पारी का असर दिवाली की शॉपिंग पर भी नजर आया। कोहली की पारी के दौरान यूपीआई ट्रांजैक्शन में भी भारी गिरावट हुई।

इंवेस्टमेंट अफसर (investment officer) की ओर से साझा किए गए ग्राफ से खुलासा हुआ है कि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान कोहली की बल्लेबाजी के समय यूपीआई ट्रांजैक्शन में तेज गिरावट हुई। कुछ देर के लिए ऑनलाइन शॉपिंग एक तरह से लगभग रूक गया था।

दिन के दौरान ऑनलाइन लेन-देन पर नज़र रखने वाला यह ग्राफ़ दिखाता है कि भारत की बल्लेबाजी के दौरान ऑनलाइन लेन-देन कम हो गया और यह शाम 5 से 6 बजे तक बेहद नीचे गिर गया था, जब 'किंग' कोहली अपने सर्वश्रेष्ठ लय में थे।

मैक्स लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी मिहिर वोरा ने ट्विटर पर इस ग्राफ को साझा किया। इसमें सुबह 9 बजे से रविवार देर शाम तक के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के डेटा हैं। मिहिर वोरा ने ट्विटर पर लिखा, 'कल सुबह 9 बजे से शाम तक यूपीआई लेनदेन - जैसे-जैसे मैच दिलचस्प होता गया, ऑनलाइन शॉपिंग बंद हो गई - और मैच के बाद इसमें तेज वापसी हुई!'

गौरतलब है कि कोहली की शानदार पारी की बदौलत भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया। जीत के लिये 160 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरूआत बेहद खराब रही लेकिन कोहली ने अकेले किला लड़ाते हुए 53 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की आतिशी पारी खेलकर दीवाली से एक दिन पहले ही पूरे भारत में जश्न की शुरूआत कर दी। 

भारतीय टीम को आखिरी दो ओवरों में 31 रन की जरूरत थी। कोहली की बदौलत भारत ने इस मुश्किल हालात में भी जीत तक का रास्ता तय किया।

टॅग्स :विराट कोहलीUPIदिवालीभारत vs पाकिस्तानआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम