लाइव न्यूज़ :

जिंदल स्टील परियोजना के विरोध में गांव वालों ने प्रवेश द्वार बंद किये

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:09 IST

Open in App

पारादीप, छह दिसंबर ओड़िशा के जगतसिंहपुर जिले में जिंदल स्टील वर्क्स (जेएसडब्ल्यू) की परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को रोकने के लिये गांवों में प्रवेश स्थलों को बांस से घेर दिया है।

जिंदल प्रतिरोध संग्राम समिति के नेता देबेंद्र स्वैन की गिरफ्तारी के बाद तनाव बढ़ गया है। गांव वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस परियोजना का समर्थन करने वालों की मदद से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर रही है।

एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि परियोजना का समर्थन करने वाले गोविंदपुर गांव के निवासी प्रभात राउत के आरोप पर शनिवार को एक मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछली रात उनके घर पर बम फेंका गया था। पुलिस अधीक्षक अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि स्वैन की गिरफ्तारी के बाद ढिंकिया के ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला किया और एक वैन में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी संदिग्धों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार घटना में सुरक्षाकर्मी और कई ग्रामीण जख्मी हुए हैं।

पुलिस को गांव के अंदर आने से रोकने के लिए ढिंकिया के स्थानीय लोगों ने बांस से गांव के तीन प्रवेश द्वारों को बंद कर दिया है।

गांव वालों ने कहा, ‘‘हम अपनी मातृभूमि नहीं छोड़ेंगे। हम अपनी जान दे देंगे लेकिन जिंदल परियोजना की अनुमति नहीं देंगे।’’

जेएसडब्ल्यू ने 50,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 1.2 करोड़ टन प्रति सालाना क्षमता के कारखाने के साथ 900 मेगावॉट क्षमता के बिजली संयंत्र और 3,000 एकड़ भूमि पर निजी उपयोग के लिये बंदरगाह बनाने का प्रस्ताव किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबोरे में चावल के साथ कचरा भी निकला, एफडीओ का फोन बंद, गोदाम से चलने वाली गाड़ियों की मनमानी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल