लाइव न्यूज़ :

यूट्यूब पर जुलाई 2020 में वीडियो देखने के समय में 45 प्रतिशत इजाफा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर देश में यूट्यूब पर वीडियो देखने के समय में जुलाई 2020 के दौरान सालाना आधार पर 45 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। गूगल के वीडियो प्रसारण मंच यूट्यूब ने शुक्रवार को कहा कि इसमें अहम हिस्सेदारी क्षेत्रीय भाषाओं में बने वीडियो को देखने की रही।

सस्ते स्मार्टफोन और मोबाइल इंटरनेट की उपलब्धता के चलते पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन वीडियो सामग्री देखने में वृद्धि दर्ज की गयी है। वहीं कोविड-19 महामारी की वजह से किए गए लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन वीडियो और संगीत प्रसारण की खपत में बढ़ोत्तरी हुई है।

यूट्यूब ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस साल जुलाई 2020 में वीडियो देखने के समय (वाचटाइम) में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 45 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। क्षेत्रीय भाषा में बने वीडियो इस वृद्धि को आगे बढ़ाने वाले सबसे मजबूत कारकों में से एक रहे। सितंबर 2019 में हुए शोध ‘गूगल/कैंटर वीडियो लैंडस्केप रिसर्च’ के अनुसार यूट्यूब पर वीडियो देखने वालों में 93 प्रतिशत लोग स्थानीय भाषा में बने वीडियो को तरजीह देते हैं।’’

हालांकि इस सर्वेक्षण में मंच पर बिताए जाने वाले कुल समय की जानकारी नहीं दी गयी है।

यूट्यूब ने क्षेत्रीय भाषा में विज्ञापन दिखाने वाले अपने पहले लीडरबोर्ड को पेश किया है। यह 2020 की दूसरी छमाही में सबसे अधिक देखे जाने वाले शीर्ष 10 विज्ञापन की रैकिंग करता है। इसमें छह भारतीय भाषाओं के विज्ञापन की रेटिंग की गयी है।

रपट के अनुसार सबसे शीर्ष पर अमूल का विज्ञापन ‘टेस्ट ऑफ इंडिया’ (तमिल भाषा) रहा। इसके बाद मलयालम भाषा में एंट्री ऐप का ‘#मासएंट्री’ और बांग्ला भाषा में ‘गुडनाइट गोल्ड फ्लैश’ विज्ञापन का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?