लाइव न्यूज़ :

जून में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में तेजी आई: फाडा

By भाषा | Updated: July 8, 2021 13:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई ऑटोमोबाइल डीलरों के संगठन फाडा ने गुरुवार को कहा कि विभिन्न राज्यों द्वारा कोविड महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों में ढील देने के चलते गाड़ियों की खुदरा बिक्री में मई 2021 के मुकाबले जून 2021 में सुधार देखने को मिला।

फाडा ने कहा कि इस दौरान विभिन्न खंडों में गाड़ियों के पंजीकरण में तेजी आई।

उद्योग संगठन ने कहा कि यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री पिछले महीने बढ़कर 1,84,134 इकाई हो गई, जो मई 2021 में 85,733 इकाई थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार देश के 1,498 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,295 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा किए गए। इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 9,30,324 इकाई हो गई, जो मई में 4,10,757 इकाई थी।

इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 17,534 इकाई से बढ़कर 35,700 इकाई हो गई। जून में तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 14,732 इकाई हो गई, जो मई में 5,215 इकाई थी।

समीक्षाधीन अवधि में ट्रैक्टर की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब