वीम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को सीईओ नियुक्त किया

By भाषा | Updated: December 17, 2021 12:24 IST2021-12-17T12:24:37+5:302021-12-17T12:24:37+5:30

Veem Software appoints Anand Easwaran as CEO | वीम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को सीईओ नियुक्त किया

वीम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को सीईओ नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर डेटा प्रबंधन समाधान प्रदाता वीम सॉफ्टवेयर ने आनंद ईश्वरन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ईश्वरन सीईओ के पद पर विलियम एच लार्जेंट (बिल लार्जेंट) का स्थान लेंगे, जो निदेशक मंडल के अध्यक्ष (चेयरमैन) के रूप में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करने के लिए सीईओ का पद छोड़ रहे हैं।

ईश्वरन इससे पहले अमेरिकी कंपनी रिंगसेंट्रल में अध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) थे। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट, सैप, एचपी, विगनेट (अब ओपन टेक्स्ट) जैसी कई कंपनियों में काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Veem Software appoints Anand Easwaran as CEO

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे