लाइव न्यूज़ :

वेदांता कोविड के शिकार कर्मचारियों के परिवार को उनके सेवानिवृत्त उम्र तक वेतन का भुगतान करेगी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून तेल से लेकर विभिन्न प्रकार के धातुओं का उत्पादन करने वाली वेदांता ने कोविड महामारी के शिकार अपने कर्मचारियों के परिवार को बड़ी राहत दी है। कंपनी उन कर्मचारियों के परिजन को सेवानिवृत्ति उम्र तक अंतिम नियत वेतन का भुगतान करेगी जिनका निधन कोविड संक्रमण के कारण हुआ है।

कंपनी ने पीड़ित व्यापार भागीदारी के परिवार को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि भी देने की घोषणा की है। इसके अलावा वेदांता कंपनी से जुड़े कर्मचारियों, उनके परिजनों तथा सभी व्यापार भागीदारों के लिये टीका खरीदने के लिये करीब 12.6 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि चिकित्सा बीमा कवर मौजूदा पात्रता सीमा से बढ़ाकर 1.5 गुना कर दिया गया है जबकि व्यापार भागीदारों को कोविड कवच बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

बयान के अनुसार, ‘‘वेदांता केयर्स कोविड राहत उपायों के तहत कंपनी अपने व्यापार भागीदारों के लिये कोविड कवच बीमा प्रदान करेगी। इसमें टर्म लाइफ और अस्पताल में भर्ती तथा मृतक व्यापार भागीदार कर्मचारी के परिवार के सदस्यों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देना शामिल हैं।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘कोविड-19 महामारी और ब्लैक फंगस के कारण होने वाली मौतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी मृतक कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए सेवानिवृत्ति की अनुमानित तिथि तक अंतिम रूप से लिये गये निश्चित वेतन का निरंतर भुगतान कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?