लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने 2020-21 में सीएसआर के तहत 331 करोड़ रुपये खर्च किये

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई वेदांता समूह ने बुधवार को कहा कि उसने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत 2020-21 में 331 करोड़ रुपये खर्च किये।

इससे पहले, 2019-20 में कंपनी ने सीएसआर गतिविधियों पर 296 करोड़ रुपये खर्च किये थे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वेदांता समूह समाज के प्रति जो जो दायित्व है, उसके प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखकर उसने 2020-21 में उन उपायों पर 331 करोड़ रुपये खर्च किये जिसका समाज पर सकारात्मक असर पड़ता है।’’

वेदांता ने सीएसआर मद में निर्धारित जरूरत से 28 प्रतिशत या 93 करोड़ रुपये ज्यादा खर्च किये।

कंपनी ने सीएसआर के तहत खर्च शिक्षा, स्वास्थ्य, भरोसेमंद आजीविका, महिला सशक्तीकरण, खेल और संस्कृति, पर्यावरण तथा सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में किया, जिसका समाज के विकास पर व्यापक असर पड़ता है।

बयान के अनुसार वेदांता अपने व्यवसाय को सामाजिक रूप से जिम्मेदार, नैतिक और पर्यावरण अनुकूल तरीके से संचालित करने को लेकर प्रतिबद्ध है। समूह अपने परिचालन क्षेत्रों और आसपास रहने वाले लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब