लाइव न्यूज़ :

वेदांता रिसोर्सेज ने पहली छमाही में शुद्ध ऋण में 30 करोड़ डॉलर की कमी की

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (वीआरएल) ने सोमवार को घोषणा

की कि कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में अपने शुद्ध ऋण में 30 करोड़ डॉलर की कमी की है और उसे उम्मीद है कि दूसरी तिमाही में वह अपने ऋण में 50 करोड़ डॉलर की कमी करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वोल्कन में पूरे ऋण का भुगतान हो जाने के साथ वीआरएल के गिरवी रखे गए सभी इक्विटी शेयर अब इससे बाहर आ गए हैं।

वोल्कन इन्वेस्टमेंट्स वीआरएल के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल की निवेश इकाई है।

बयान में कहा गया, "वीआरएल ने पहली छमाही में अपने शुद्ध ऋण (अंतर कंपनी ऋण और वोल्कन के ऋण सहित) में 30 करोड़ डॉलर की कमी की है और वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही में ऋण को 50 करोड़ डॉलर और कम करने की उम्मीद है।"

कंपनी को उम्मीद है कि उसकी विश्वस्तरीय परिसंपत्तियों के मजबूत प्रदर्शन के चलते उसके लेखे में सुधार होगा। कंपनी ने अपने कामकाज को पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिये निदेशक मंडल की पर्यावरण संबंधी सामाजिक और संचालन समिति का गठन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार