लाइव न्यूज़ :

वीडियोकॉन के लिए वेदांता समूह की 3,000 करोड़ रुपए की समाधान योजना मंजूर

By भाषा | Updated: June 8, 2021 23:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून दिवालियापन मामलों की अदालत एनसीएलटी ने मंगलवार को अरबपति अनिल अग्रवाल की कंपनी ट्विन स्टार को 3,000 करोड़ रुपए में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने की मंजूरी दे दी।

वेदांता ग्रुप की कंपनी ट्विन स्टार 90 दिनों के भीतर करीब 500 करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान करेगी और बाकी धनराशि का भुगतान कुछ समय के भीतर गैर परिवर्तनीय रिणपत्रों के रूप में करेगी।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की दो सदस्यीय मुंबई पीठ ने ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज की प्रस्ताव योजना को मंजूरी दे दी। पीठ में एच पी चतुर्वेदी और रविकुमार दुरईसामी शामिल थे।

कानूनी सेवा कंपनी शर्दुल अमरचंद मंगलदास में पार्टनर अनूप रावत ने घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा, "एनसीएलटी ने आज ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज द्वारा दायर प्रस्ताव योजना को मंजूरी दे दी।"

रावत मामले में वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज के समाधान पेशेवर की मदद कर रहे थे।

पीठ ने मौखिक रूप से फैसला सुनाया और फैसले की विस्तृत प्रति अब तक नहीं आयी है।

रावत ने कहा कि यह दिवालियापन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और गुणवत्ता वाले मामलों के लिए यह एक शानदार मिसाल तय करता है।

उन्होंने कहा, "इस तरह के कारोबार से जुड़ी कंपनियों की संख्या को देखते हुए यह सबसे जटिल मामलों में से एक था और काफी चुनौतीपूर्ण था। प्रक्रिया में शामिल सभी हितधारकों ने एक सफल प्रस्ताव हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें