लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने असम ब्लॉक से गैस उत्पादन के लिए सरकार से अधिक मूल्य की मांग की

By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 सितंबर जाने-माने उद्योगपति अनिल अग्रवाल की वेदांता लि. ने असम ब्लॉक से प्राकृतिक गैस के उत्पादन से जुड़ी योजना के लिए सरकार के तय मूल्य के ऊपर कम से कम एक डॉलर अतिरिक्त की माँग की है।

राजस्थान में तेल खोजने वाली केयर्न इंडिया लि. का स्वयं में विलय करने वाली कंपनी ने अगले साल मार्च से असम के हजारीगांव क्षेत्र से गैस उत्पादन की योजना के तहत उपयोगकर्ताओं से बोलियां मंगायी हैं।

कंपनी की योजना दो साल पहले खोजे गए क्षेत्र की बोली के तहत हासिल तटवर्ती ब्लॉक से प्रति दिन एक लाख घन मीटर उत्पादन करने की है।

कंपनी के बोली दस्तावेज के अनुसार बोलीदाताओं को सरकार द्वारा तय की गई गैस की कीमत के ऊपर एक डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट मूल्य की बोली लगाने को कहा गया है।

सरकार दरअसल हर छह महीने में नामांकन के आधार पर सरकारी तेल, प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) द्वारा उत्पादित गैस की कीमत तय करती है। इस कीमत को एपीएम या प्रशासित मूल्य प्रणाली दर कहा जाता है।

एक अप्रैल से शुरू होने वाले छह महीनों के लिए गैस की कीमत 1.79 डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट है। वही बोली दस्तावेज में कहा गया कि अनुबंध की अवधि 1 मार्च, 2022 से 8 वर्ष होगी तथा गैस के लिए ई-बोली 30 सितंबर को होनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें