लाइव न्यूज़ :

वेदांता ने राजस्थान में बनाया 100 बिस्तरों वाला अस्पताल

By भाषा | Updated: June 4, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने शुक्रवार को राजस्थान के बाड़मेर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल के उद्घाटन की घोषणा की। कंपनी ने कोविड-19 के खिलाफ अभियान में राज्य सरकार की मदद को लेकर जतायी गयी प्रतिबद्धता के तहत यह पहल की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया। यह अस्पताल बाड़मेर के उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूल में खोला गया है।

वेदांता ने एक बयान में कहा कि केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता तथा बाड़मेर जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से यह अस्पताल बनाया गया है। इसमें 90 बिस्तर ऑक्सीजन सुविधा से युक्त जबकि 10 बिस्तर गंभीर मरीजों के लिये वेंटिलेटर सुविधा वाले हैं।

बाड़मेर और आसपास के जिलों के लोगों के लिये यहां इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी।

बयान के अनुसार अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की पहल वेदांता केयर्स राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान, कर्नाटक, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और तमिलनाडु में 1,000 बिस्तरों के साथ 10 कोविड केयर अस्पताल स्थापित कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान