लाइव न्यूज़ :

वीबी-जी राम जी को बजट में 95,692 करोड़ रुपये आवंटित, ग्रामीण विकास के लिए कुल आवंटन 63 प्रतिशत?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2026 18:59 IST

वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट में वीबी-जी-राम जी के 40 प्रतिशत और प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लिए 23 प्रतिशत आवंटित किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट का लगभग 40 प्रतिशत है।प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को 8-8 प्रतिशत हिस्सा मिला है।वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से 51 प्रतिशत अधिक है।

नई दिल्लीः ग्रामीण विकास विभाग के इस वर्ष के बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लाई गई नई योजना वीबी-जी राम जी को सबसे बड़ा हिस्सा मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना को विभाग के कुल आवंटन का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च द्वारा ग्रामीण विकास मंत्रालय के लिए किए गए बजट के विश्लेषण में कहा गया कि वीबी-जी राम जी को बजट में 95,692 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो ग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट का लगभग 40 प्रतिशत है।

वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण विकास विभाग के कुल बजट में वीबी-जी-राम जी के 40 प्रतिशत और प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के लिए 23 प्रतिशत आवंटित किए गए हैं जिसे मिलाकर ग्रामीण विकास के लिए कुल आवंटन 63 प्रतिशत हो जाता है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) को 8-8 प्रतिशत हिस्सा मिला है।

जबकि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (एनएसएपी) को चार प्रतिशत दिया गया है। वित्त वर्ष 2026-27 में ग्रामीण विकास मंत्रालय को 1,97,023 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से चार प्रतिशत अधिक है। भूमि संसाधन विभाग को 2,654 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान से 51 प्रतिशत अधिक है।

टॅग्स :संसद बजट सत्रबजट 2026नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?