लाइव न्यूज़ :

वरुण बेवरेजेज का पहली तिमाही का शुद्ध मुनाफा दोगुना बढ़कर 319 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त पेप्सिको की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी बॉटलिग कंपनी वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 30 जून, 2021 में समाप्त दूसरी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा दो गुना बढ़कर 318.80 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की रपट के अनुसार बिक्री बढ़ने और लगात पर नियंत्रण के चलते मुनाफा सुधरा है।

जनवरी-दिसंबर वित्तवर्ष पर चलने वाली इस कंपनी को पिछले वर्ष अप्रैल-जून में 142.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

वरुण बेवरेजेज लिमिटेड ने बाजार सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 49.06 प्रतिशत बढ़कर 2,483.04 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले इसी दौरान आय 1,665.69 करोड़ रुपये थी।

कुल खर्च वर्ष 2020 की दूसरी तिमाही के में 1,486.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,087.79 करोड़ रुपये रहा।

वीबीएल के अध्यक्ष रवि जयपुरिया ने कहा कि महामारी से प्रेरित लॉकडाउन और प्रतिबंधों के कारण नरमी के बावजूद कंपनी ने तिमाही के दौरान उत्साहजनक परिणाम दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें