लाइव न्यूज़ :

टीके कोविड को नहीं रोकते लेकिन लक्षणों को हल्का बनाए रखने में मदद करेंगे: संगीता रेड्डी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून अपोलो हॉस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने सोमवार को कहा कि टीके कोरोना विषाणु के संक्रमण को नहीं रोकते लेकिन वे लक्षणों को हल्का बनाए रखने में मदद करेंगे।

उन्होंने ट्विटर पर यह भी लिखा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो कर अस्पताल में भर्ती थीं और आज अपने घर लौट रही हैं।

संगीता ने कहा, "कोविड-19 से 500 दिनों तक बचे रहने के बाद 10 जून को मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया और शुरुआत में मैं हैरान और हताश हो गयी थी- कि मुझे क्यों हुआ? मैं तो सावधान थी और टीका भी लगवाया था। तेज बुखार होने पर मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया और मैंने शुरुआती दौर में ही कॉकटेल रीजेनरॉन थेरेपी ली जिससे काफी तेज सुधार हुआ।"

उन्होंने टीकों की भूमिका और समय पर बीमारी की पहचान एवं उपचार की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "दूसरी जरूरी बात याद रखनी चाहिए कि टीका कोविड को नहीं रोकता लेकिन लक्षणों को हल्का बनाए रखने में मदद करता है। समय पर बीमारी की पहचान और उपचार बीमारी से उबरने के लिए दो जरूरी चीजें हैं।"

संगीता इस बात पर जोर देती रही हैं कि सरकार को घरेलू उत्पादन और साथ ही विदेशों से खरीद को बढ़ाकर देश में कोविड टीके की उपलब्धता में तेजी से वृद्धि करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?