लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड ग्लेशियर आपदा: जेपीवीएल ने विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना बंद की

By भाषा | Updated: February 8, 2021 16:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड (जेपीवीएल) ने कहा कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बाढ़ की आशंका के मद्देनजर उसने एहतियात के तौर पर अपनी विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना को बंद कर दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने रविवार बाढ़ की चेतावनी के बाद बिजली संयंत्र को बंद कर दिया।

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में रविवार को एक ग्लेशियर टूट गया था, जिससे धौली गंगा नदी में बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई और इसके किनारों पर रहने वाले लोगों का जीवन खतरे में पड़ गया। इस दुर्घटना में बड़े पैमाने पर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

जेपीवीएल की 400 मेगावाट क्षमता वाली विष्णु्प्रयाग जल विद्युत परियोजना अलकनंदा नदी के बैराज पर स्थित है।

कंपनी ने कहा कि एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संचालक के रूप में वह इस त्रासद घटना से दुखी है और इस आपदा से उसके संयंत्र में कामकाज भी प्रभावित हुआ है।

जेपीवीएल ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं का विश्लेषण कर रहे हैं और परियोजना को पूर्व स्थिति में लाने में लगने वाले समय का आकलन कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि परियोजना कुछ दिनों में सफाई पूरी होने और सभी पहलुओं की जांच के बाद फिर शुरू हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें